ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करगहर में

*राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल*

*केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28 मार्च 2022 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करगहर रोहतास में करगहर विधानसभा के पूर्व सीपीआई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मी यूनियन के रोहतास जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, आंगनबाड़ी यूनियन प्रखंड अध्यक्ष आरती देवी,के संयुक्त नेतृत्व में किया गया!*

*प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, तथा अन्य सभी सरकारी कार्यालयों को बंद कराते हुए आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया, स्वास्थ्य कर्मियों, संविदा कर्मियों, बिहार राज्य किसान सभा, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, सीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा आम हड़ताल के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया एवं जोरदार नारेबाजी की गई।*

*आम हड़ताल में मुख्य रूप से प्रमुख मांगे चार नए श्रम कानून को रद्द किया जाए।*

*समान काम का समान वेतन दिया जाए।*

*पुराना पेंशन बहाल किया*
*जाए!*

*आशा आंगनबाड़ी रसोईया को सम्मानजनक वेतन दिया जाए।*

*निजीकरण पर रोक लगाया जाए। महंगाई पर रोक लगाओ।*

*किसानों के फसल को एमएसपी पर खरीदारी करो ।डालमियानगर रेल कारखाना को चालू करो।*

*राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में संविदा कर्मी मनोज कुमार शर्मा, रसोईया संघ अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, राजवंश पासवान, आंगनबाड़ी यूनियन के विद्यावती देवी, देवंती देवी, रीना देवी, अरविंद कुमार सिंह, समाजसेवी मोहन पहलवान, ए आई वाई एफ के जिला सचिव रविशंकर पासवान, बिहार राज्य किसान सभा के जग नारायण गुप्ता, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के नेता रामचंद्र राम, राम भरत राम, श्री राम राम ,सीपीआई नेता जयप्रकाश गुप्ता ,बजरंगी पासवान ,सिकंदर राम, सुनील राम, रामप्रसाद सेठ, रविंद्र पासवान, अमरदेव राम, कामेश्वर राम, नमूराम, सिपाही राम, मुद्रिका राम ,रमजान अंसारी, कृष्णा गुप्ता इत्यादि भाग लिए।*

Related posts

94 लोगों की हुई कोरोना जांच

ETV News 24

पुलिस ने दो मोटरसाइकिल लूटरा को किया गिरफ्तार

ETV News 24

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर स्थिति में रेफर

ETV News 24

Leave a Comment