ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

चलाया गया साक्षरता अभियान, सावित्री बाई फुले को किया गया याद

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर: सावित्री बाई फुले को किया गया याद, नव विहान सेवा सोसायटी द्वारा शिक्षा से वंचित वर्गो के बीच शिक्षा की अलख जगाने की छोटी सी कोशिश की गई, शहर के जितवारपुर, वार्ड नं 10 के दलित बस्ती में जाकर महिलाओ और असहाय बच्चों के बीच कलम,किताब,पेंसिल,स्लेट बॉक्स का वितरण कर साक्षरता अभियान चलाया गया,
इस कार्यक्रम में नव विहान सेवा सेवा सोसायटी के सदस्य रीता देवी ने बताया कि इन समाज में शिक्षा का अलख जगाने के लिए बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा से बेहतर कोई दूसरा दिन नहीं हो सकता था,उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले बच्चों को परिवारिक-आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण करना तो दूर, भरपेट खाना खाने के लिए भी सोचना पड़ता है. ऐसे में इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मदद की जरुरत है. हमारे थोड़े सहयोग से उनकी स्थिति में सुधार होगा और वो शिक्षित भी होंगे.
मौके पर मौजूद डा० गायत्री देवी ने कहा कि विद्या की देवी सरस्वती नहीं सावित्रीबाई फुले है, असल में सावित्री बाई फुले की पूजा होनी चाहिए, वसंत पंचमी के मौके पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में वंचितोों और महिलाओं के बीच शिक्षा अलख जगाने का काम भारत की प्रथम शिक्षका माता सावित्रीबाई फूले ने किया।वहीं वक्ताओं ने महिला के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी देते हुए कहा कि बात उन दिनों की है जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था।तब माता सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से सन् 1848 में महिलाओं के लिए प्रथम विद्यालय विद्यालय की स्थापना की।ऐसे में शिक्षा की सरस्वती कैसे ?? वहीं फुले दंपति के संघर्ष के बदौलत 1881 में अंग्रेजो ने शिक्षा का अधिकार कानून भारत में लागू किया!
मौके पर सुप्रिया कुमारी,चांदनी कुमारी, आयुष कुमार, मनीषा कुमारी, प्रीती कुमारी, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के रामप्रीत पासवान की 17 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई

ETV News 24

खेढी मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से आज दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

ETV News 24

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सूप्रीमो मायावती और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कल करगहर में करे चुनावी सभा को संबोधित

ETV News 24

Leave a Comment