ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

उजियारपुर में उप मुखिया का चुनाव हारते ही बेहोश

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के प्रांगण में, सोमवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब उप मुखिया के चुनाव में भाग्य आजमा रहा एक अभ्यर्थी उपमुखिया का चुनाव हारते ही चुनाव हॉल में ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया। बेहोश व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रह्णडा पंचायत स्थित वार्ड 13 निवासी 45 वर्षीय अशोक महतो के रूप में की गयी है। उक्त हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के प्रांगण में नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच तथा वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह तथा उप मुखिया व उपसरपंच के पद पर चुनाव का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बैकुंठपुर ब्रह्णडा पंचायत का उपमुखिया पद का उम्मीदवार अशोक महतो 4 वोट से चुनाव हार गए। चुनाव हारते ही उपमुखिया उम्मीदवार अशोक महतो चुनाव हॉल में ही बेहोश हो गए। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो उप मुखिया उम्मीदवार अशोक महतो ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपने पंचायत के जीते हुए वार्ड सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए बहुत मेहनत किए थे। जिसे वह बर्दाश्त नही कर पाए और बेहोश हो गए।

Related posts

एसएसए आवंटन जारी होने के बाद भी अबतक सितंबर-अक्टूबर का वेतन भुगतान लटका

ETV News 24

जान माल की सुरक्षा की गुहार

ETV News 24

दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार जख्मी

ETV News 24

Leave a Comment