ETV News 24
Other

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन किया

जमशेदपुर

उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला आज प्रखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा पहुंचे एवं छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उपायुक्त ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में बैठनी वाली छात्राओं से समय सारिणी बनाकर तैयारी करने की बात कही। उपायुक्त ने छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि मेहनत का दूसरा विकल्प नहीं है, अपने बेहतर भविष्य हेतु मन लगाकर पढ़ाई करें तथा जिन विषयों में ज्यादा कठिनाई महसूस हो उस विषय के शिक्षक से अलग से समय लेकर उसपर ज्यादा ध्यान दें। इस दौरान उपायुक्त ने कक्षा में जाकर बच्चों को पढ़ाया भी एवं उनके सवालों के जवाब दिए। साथ ही शिक्षकों को परीक्षा के मद्देनजर विशेष ध्यान देते हेतु कहा। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा को भी समय-समय पर छात्राओं से संवाद स्थापित करने हेतु निदेशित किया। उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड में बन रहे झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया एवं बेहतर निर्माण कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किए।

Related posts

कोरोना महामारी के संकट काल में मनुष्य  बुद्धि और विवेक से काम लें: राजीव रंजन सिंह

admin

राष्ट्रीय परशुराम सेना के उपाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार दुबे

admin

आदर्श संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय साई के बाल कलाकारों एवं लोक कलाकारों को समन्वयक अरविन्द सिंह यादव ने किया सम्मानित

admin

Leave a Comment