ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

नही रुक रहे हैं शादियों में बार बालाओं के ठुमके,लॉक डाउन की उड़ी धज्जियां

दावथ थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में एक शादी समारोह में जमकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। शादी में जम कर आतिशबाजी व बारबालाओं की डांस प्रोग्राम किया गया। वहीं एक तरफ पुलिस की गाड़ी में बैठे पुलिस मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर ठुमके का आनंद लें रहीं थीं, तो दुसरी तरफ स्थानीय कुछ जन प्रतिनिधियों द्वारा नियमों को ताख पर रख खातिरदारी किया जा रहा था। जिससे कोरोनावायरस संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में काशी सिंह के पुत्र बिनोद सिंह व लल्लू सिंह दोनों के पुत्री की शादी थी। जिसमें वर पक्ष द्वारा नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसकी सब जानकारी पुलिस को मिली थी। लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी थी। सोशल मीडिया द्वारा जब चारों तरफ फैलने लगी तब स्थानीय अधिकारियों की आंख खुली और कारवाई करने की बात रटने लगें। विदित हो कि एक पखवाड़े पुर्व ही थाना मुख्यालय के मात्र सौ मीटर की दूरी पर एक शादी समारोह में भारी भीड़ के साथ नाच प्रोग्राम हो रहा था। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वरीय अधिकारियों को सूचना दिया था। तब जाकर स्थानीय प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

Related posts

देश का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रीय अशोक स्तंभ कबाड़ में पड़ा

ETV News 24

भाजयुमो दिनारा मंडल अध्यक्ष बने रवि सिंह वेलवैया

ETV News 24

श्वेतपत्र की तुलना ब्लैक पेपर से करने पर कितना प्रभाव पडे़गा लोकसभा चुनाव पर

ETV News 24

Leave a Comment