ETV News 24
Other

इन्द्रपुरी में आग लगने से जान माल का हुआ नुकसान

तिलौथू (रोहतास)

तिलौथू थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी गांव में सोमवार की रात्रि दस बजे आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। कई मवेशी, बाइक , कपड़े, खाने पीने के सामान, धान व पुआल के अलावा जरूरी कागजात तथा मशीनरी पार्ट्स भी जल गए हैं। इंद्रपुरी पंचायत के मुखिया बुचुन साह ने बताया कि इंद्रपुरी के निवासी सोहराई सिंह के घर में आग लगी है।गृहस्वामी राम अवतार सिंह ने बताया कि मैं सो गया था। अचानक दस बजे रात्रि में नींद खुली, तो देखा कि हमारे मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। मेरे हल्ला करने पर लोग जुटे। मैंने घर में बंधे और मवेशियों को खोल कर भगा दिया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीन मवेशी जल गए। घर में रखे सैकड़ों क्विंटल धान भी जल गए। मीठोपुर से आए रिश्तेदार की हीरो होंडा बाइक भी जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों के प्रयास के बावजूद भी पूरा घर जलकर खाक हो गया। हालांकि तिलौथू पुलिस प्रशासन ने दमकल भेजा, लेकिन छोटा दमकल होने के कारण आग को बुझाने में सक्षम नहीं हुआ।अंततः ग्रामीणों के मदद से ही आग पर काबू पाया गया। लेकिन, घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे बीडीओ मून आरिफ रहमान व अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि जले हुए सामान का आकलन किया जाएगा। आपदा कोष से पीड़ित परिवार को मदद दिलायी जाएगी। जो तीन मवेशी जले हैं, उसके लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी को कहा गया है। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा भी सरकारी राहत कोष से पशुधन क्षति को लेकर मुआवजा दिलाया जाएगा।

Related posts

न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह का लिया निर्णय

ETV NEWS 24

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा

admin

रमजान का पवित्र महीना – 8 साल के मासूम ने रखा रोजा तो परिवारीजनों की खुशी मे चार चांद

admin

Leave a Comment