ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

चारोधाम मिश्रा
दावथ (रोहतास)
रंगों का त्योहार होली प्रखंड में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए।
प्रखंड में होलिका दहन के साथ ही होली गीतों की धूम रही। अगले दिन सोमवार को सुबह के
साथ ही शुरू होली गीतों का कार्यक्रम अपरान्ह 2 बजे तक चला। रंग का दौर थमने के बाद लोगों का एक दूसरे घरों आकर गले मिलने के सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। घरों में होली का मुख्य पकवान पुआ के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।
होली का पर्व उत्साह, उल्लास और उमंग के लिए जाना जाता है। इस बार होली में इन तीनों का ही अभाव दिखाई दिया। होली तो मनी लेकिन रश्मअदायगी को। महंगाई का दंश और कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने परिवार के साथ ही त्योहार का लुत्फ उठाना मुनासिब समझा। शायद यही वजह रही कि न सड़कें लाल हो सकीं और न ही राह चलते लोगोें पर छतों से रंगों की बरसात हुई।
शहर से लेकर गांवों तक होली का यही हाल रहा जबकि महज दशक भर पहले तक होली की रंगत इतनी चटख होती थी कि हफ्तों राह चलते लोगों के होली बीतने का अहसास कराती थी। अब यह बात नहीं रही है। रविवार होलिका दहन के बाद उड़ने वाली अबीर और गुलाल में कमी दिखाई दी। सड़कों पर रंग तो चला लेकिन एक दायरे तक। पिचकारी लिए बच्चे ही सड़कों में होली के रंग भरते नजर आए। छतों से बरसने वाला रंग भी इस वर्ष नजर नहीं आया।शांतिपूर्ण होली सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।

Related posts

संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए लोगों ने लॉकडाउन को माना बेहतर निर्णय

ETV News 24

अवैध बालू खनन के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETV News 24

समस्तीपुर सरकारी बस पड़ाव में कुछ युवकों को मोबाइल चोर के होने की सक पर पकड़ा

ETV News 24

Leave a Comment