ETV News 24
तिलौथूबिहाररोहतास

गरीबों और असहायों के बीच लायंस क्लब ने बांटा कंबल

तिलौथू संवाददाता

रोहतास जिला के तिलौथू क्षेत्र में समाज सेवा के लिए परिचित नाम लायंस क्लब आफ सोनभद्र के द्वारा लायन ओमप्रकाश पाटेश्वरी के नेतृत्व में महाराजगंज में गरीब और असहाय व्यक्तियों के घरों में 500 कंबल का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए लायन ओमप्रकाश पाटेश्वरी ने गरीबों की मदद के लिए महाराजगंज के साथ ही तिलौथू पश्चिमी के कई गांव में घर घर जाकर कंबल का वितरण किया। इस संबंध में लायन ओमप्रकाश पाटेश्वरी ने बताया कि शादी दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गांव गांव जाकर कंबल बांटा जा रहा है। लायन ओमप्रकाश पाटेश्वरी की पत्नी अर्चना पाटेश्वरी ने भी गरीबों एवं असहयोग के बीच सैकड़ों कंबल बांटने पर खुशी जाहिर की है। लायंस क्लब आफ सोनभद्र के अध्यक्ष केवल कुमार ने भी दर्जनों गांव में घूम कर सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ सोनभद्र की तरफ से असलम अख्तर, सांवली सिन्हा, दीपक कुमार चौधरी,राजू मारकोनी,मनीष कुमार,भूतनाथ प्रसाद, राम राज गुप्ता, उदय यादव ,सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य उप मुखिया सुरेश साह, मुखिया प्रतिनिधि परमिंदर सिंह महाराजगंज के युवा साथी विद्यासागर चौधरी ,हीरा यादव महाराजगंज संगत के नागा बाबा सहित कई समाजसेवी उपस्थित हुए

Related posts

धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

ETV News 24

समस्तीपुर अंचल कार्यालय पिछले 4 दिनों से है ताला बंद, अंचल कार्यालय दलालो के गिरफ्त में फसी

ETV News 24

40,वर्षीय महिला की कुदाली से काटकर हत्या

ETV News 24

Leave a Comment