ETV News 24
देशबिहाररोहताससासाराम

धान की खरीदारी को क्रय केंद्र शीघ्र खोला जाएगा—- केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे

ब्यूरो चीफ रोहतास संदीप भेलारी

सासाराम
रोहतास केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होगा वे चिंतित न हो बिहार सरकार निगरानी कर रही है धान की खरीदारी का उचित मूल्य किसान को मिले, इसे लेकर सरकार कृतसंकल्पित है
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बक्सर, रोहतास व कैमूर के बड़ी संख्या में किसानो ने धान खरीदारी से संबंधित समस्या से अवगत कराया था इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से बात की धान खरीदारी पर चर्चा हुई विशेष कर शाहाबाद क्षेत्र जिसे धान का कटोरा कहा जाता है, धान की खरीदारी के लिए क्रय केंद्र खोलने पर विस्तृत बातचीत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने बक्सर, रोहतास व कैमूर के जिलाधिकारी से भी बात की खरीदारी को लिए यथाशीघ्र एक केंद्र खोला जाएगा इसकी व्यवस्था शुरू कर दी गई है
पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के जरिए धान की खरीदारी हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बिहार सरकार भी इस विषय लेकर गंभीर है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं अपना राजनीति स्वार्थ साध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है आजादी के बाद पहली बार एनडीए की सरकार ने किसानों की दशा सुधारने व उनकी आय को दोगुना करने के लिए कृषि सुधार कानून लेकर आई विपक्षी दल किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं राजद व कांग्रेस ने हमेशा किसानों का शोषण किया है किसानों के कल्याण की इन्हें चिंता नहीं है

Related posts

चेनारी में 40 लीटर महुआ शराब बरामद

ETV News 24

बिहार आज अपना 111 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के डरोडी़ गांव स्थित राम जानकी मंदिर डरोडी़ परिसर में स्नेह लता की मूर्ति स्थापना की गई

ETV News 24

Leave a Comment