ETV News 24
देशबिहाररोहताससंझौली

धान काटने को नही मिल रहे है मजदूर

संवादाता संझौली, सोनु कुमार

संझौली प्रखण्ड क्षेत्र में धान की फसल पककर तैयार हैं। धान की बालियों को देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी है। लेकिन, फसल काटने वाले मजदूरों का अभाव चिंता का विषय बना हुआ हैं। गौरतलब है कि झारखंड से हर वर्ष बड़ी संख्या में धान काटने के लिए मजदूर यहां आते थे। अधिकांश बिहार के सीमावर्ती जिले पलामू, गढ़वा व डाल्टेनगंज के मजदूर होते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मजदूर अपने गांव से नही आ सके हैं। मजदूरों को लाने के लिए उनके गांवो में जाने वाले किसान ब्ररेंग लौट आए हैं । किसान गुड्डू कुमार ने बताया की नमी होने के चलते हार्वेस्टर आधे से अधिक खेतो में फिलहाल नही चलेगा। लोगो को डर है की नवम्बर महीने के अंत तक फसल सूखने का इंतजार करने में धान की बलिया पककर खेतो में झड़ने लगी है। इससे किसान परेशान दीख रहे हैं।

Related posts

समस्तीपुर:- केस नहीं उठाने पर महिला को जान से मारने की धमकी दीया

ETV News 24

विधि व्यवस्था के तहत पुलिस ने चलाया चेंकिग अभियान

ETV News 24

पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

ETV News 24

Leave a Comment