ETV News 24
देशबिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर:-एसपी के निर्देश पर चला सर्च अभियान, 50 वारंटी किए गए गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में एसपी विकास वर्मन ने बताया कि उनके निर्देश पर जिले में 22 सितंबर की देर रात से 23 सितंबर के अहले सुबह के
बीच हत्या, लूट, डकैती एव अन्य काडों के फरारियों की
गिरफ्तारी हेतु महासमकालीन अभियान चालाया गया था। जिसमें विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा 50 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 36 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सदर अनुमंडल अन्तर्गत हत्या शीर्ष में 01 अपराधी, दहेज मृत्यु के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो में 12 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रोसड़ा अनुमंडल अन्तर्गत हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 07 अपरधी को गिरपतार किया गया। वहीं दलसिंहसराय अनुमंडत में हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 09 अपराधी को गिरफ्तार किया गया और पटोरी अनुमंडल में 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे हत्या शीर्ष के 03 एवं दहेज मृत्यु के 01 अभियुक्त हैं।

Related posts

सांस्कृतिक कार्यक्रम से युवाओं मे होता है शारीरिक व मानसिक विकास – मुखिया अरविन्द सिंह

ETV News 24

महामारी से प्रीत लोगों की सेवा करने के बजाय सेवा करने वाले को गिरफ्तार कर सरकार खुद बेनकाब हो गई – आइसा

ETV News 24

कोचस में किसानों ने जलाया कृषि बिल, समर्थन देने पहुंचे जविपा सुप्रीमो अनिल कुमार ने कहा – बिल देश विरोधी

ETV News 24

Leave a Comment