कुन्दन कुमार
एकलव्य सामाजिक सेवा संघ के द्वारा लखनौर बेदौली पंचायत में मुखिया श्रीमती देवंती देवी जी के द्वारा रिबन काटकर उद्घघाटन किया गया और उसके बाद लखनौर गांव में कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु दवा का छिड़काव किया गया। इस मौके पर उपस्थित एकलव्य सामाजिक सेवा संघ के सचिव उदय कुमार ने कहा कि आज लखनौर बेदौली पंचायत में कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु दावा का छिड़काव का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है और यह पूरे पंचायत में दवा छिड़काव का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें स्प्रे कर्मी अरविंद कुमार शैलेंद्र कुमार बिरजू बिंद का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।