ETV News 24
देशबिहारमुंगेर

मुंगेर (बिहार) : राजद विधायक विजय कुमार विजय ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विवेक यादव की रिपोर्ट

मुंगेर : आज राजद विधायक विजय कुमार विजय के द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल का औचक निरिक्षण किया गया। अस्पताल के पुरूष वार्ड महिला वार्ड आईसीयु व चाइल्ड आईसीयु के निरिक्षण के दौरान बहुत सारी कमियां पाई गई। वहीं कुव्यवस्था अपने चरम पे थी। अस्पताल प्रशासन व्यवस्था को नज़र अंदाज किये हुये हैं। अस्पताल मे मरीज़ के बेड पर कुत्ते आराम फ़रमाते नज़र आये। अस्पताल प्रशासन को प्लाज़्मा कलेक्शन मशीन महीनों पहले आया हुआ है पर अभी तक इंस्टोल नहीं हो पाया है। पुछने पर बताया गया कि इंजीनियर लॉकडाउन के कारण नहीं आ पाया है। कहीं भी वार्ड में बाहरी लोगों के लिये सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं थी और ना ही आईसीयु में सिर ढँकने वाले कवर की व्यवस्था थी। और ना ही डॉक्टर और ना ही परिचारिकाओं के हाथ मे गलब्स था। लगभग सभी वार्ड में परिचारिकाओं की कमी पाई गई।

वहीं डीएस के पास उपस्थिति पुस्तिका मे भी भारी गड़बड़ी देखने को मिली। अस्पताल को कबाड़ीखाना मे तब्दील कर दिया गया है। ना ही जिला प्रशासन और न ही अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस कुव्यवस्था पर है।

मौक़े पे डीएसएस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यादवेन्दु रणधीर राजद पंचायति राज ज़िलाध्यक्ष विजय यादव मौजुद थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ

ETV News 24

बिहार राज्यस्तरीय जोनल जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतास के दोनों टीम विजयी

ETV News 24

नहीं रहे शिक्षक जगदीप सिंह, विद्यालय जाते समय स्टेशन पर पक्षाघात से मौत, माले ने दिया श्रद्धांजलि

ETV News 24

Leave a Comment