ETV News 24
डेहरीदेशबिहाररोहतास

डीआरएम ने की मीडिया कर्मियों से  ऑनलाइन संवाद  

मदन कुमार 

डेहरी ओन सोन रोहतास 

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज सक्सेना द्वारा मीडियाकर्मियों से ऑनलाइन संवाद किया गया। संवाद के दौरान मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा लॉकडाउन के दौरान मंडल द्वारा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ मंडल की अन्य उपलब्धियों के बारे में बताया गया।संवाद कार्यक्रम में मंडल में विभिन्न विकास कार्यों तथा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु  मंडल की तैयारियों के बारे में चर्चा की गयी।मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मीडियाकर्मियों को इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पर उनको धन्यवाद दिया गया। मीडियाकर्मियों ने भी नई तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन  संवाद के आयोजन हेतु मंडल रेल प्रबंधक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए डेहरी रेलवे हॉस्पिटल में एंबुलेंस की अनिवार्यता पर सवाल उठाए। जिस पर डीआरएम ने सहमति जताई कि यथाशीघ्र डेहरी रेलवे अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

संवाद कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक-। श्री राकेश कुमार रौशन,वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) श्री एच.सी.यादव, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रूपेश कुमार तथा वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) श्री श्रवण कुमार, नव बिहार टाईम्स के मदन कुमार,एवं प्रभात खबर के अनुराग शरण सहित कई पत्रकार  शामिल थे।

Related posts

नव पदस्थापित सीओ को जदयू ने किया सम्मानित

ETV News 24

समस्तीपुर में महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने की थी हत्या

ETV News 24

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी की एकदीवसीय बैठक सम्पन

ETV News 24

Leave a Comment