ETV News 24
देशबिहारशेखपुरा

प्रधानमंत्री मोदी सरकार का विकास पत्र बांटा

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिला में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजीव कुमार सिंहा ने नेतृत्व में मंगलवार को मोदी सरकार का विकास पत्र बांटा गया। शहरी क्षेत्र के वार्ड 11 तथा 12 में विकास पत्र बांटकर 6 साल में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी आम लोगों के बीच दी। इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री धीरज कुमार, उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिंद,सुमित कश्यप, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नौशाद खान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कुमार गौरव,अमित कुमार आदि भी शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि देश एक आंतरिक तथा बाहरी दोनों मोर्चे पर मोदी काल में मजबूत हुआ है। आम लोगों से जनसंपर्क करके सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराने का काम पिछले महीने से चलाया जा रहा है।

Related posts

टी एम सी के सत्ता में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला चिंता की विषय- —राजेश्वर राज पूर्व विधायक

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर में 696 कार्टून विदेशी शराब 18 चक्का ट्रक के साथ चालक उप चालक गिरफ्तार

ETV News 24

पशु तस्करी का केंद्र बना काराकाट मेला

ETV News 24

Leave a Comment