ETV News 24
देशबिहाररोहतास

पकड़ी गांव में एक घर में घुसकर डाली भीषण डकैती

राजपुर
रोहतास थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रात सशस्त्र डकैतों ने एक घर में भीषण डाका डाल नकदी जेवर समेत लाखों के कीमती सामान लूट लिया। लुटेरों ने गृहस्वामी पुरोहित दूधनाथ पांडेय, उनके पुत्र जय प्रकाश पांडेय समेत अन्य स्वजनों को हथियार के बल पर बंधक बना इस घटना को अंजाम दिया। पकड़ी गांव में लूट की इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है। गृहस्वामी ने इस संबंध में थाना में आठ अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात लगभग एक बजे आठ दस की संख्या में डकैत बांस की सीढ़ी के सहारे छत से होते हुए आंगन में उतर आए और बंदूक का भय दिखा घर वालों को बंधक बना लिए। घर में घुसने के बाद डकैतों ने मुख्य दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही गली में खड़े अन्य डकैत भी घर में प्रवेश कर गए। फिर बारी- बारी से हर कमरे में घुसकर बक्सा व अटैची घर से बाहर निकालने लगे। सभी रायफल समेत अन्य हथियार से लैस थे। घर से डाकुओं के जाने के बाद गृहस्वामी द्वारा शोर मचाने पर गांव वालों ने डकैतों का बधार में पीछा भी किया, परंतु तबतक वे काफी दूर निकल चुके थे। इस गांव में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं तो आम हो गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल कायम है। प्रभारी थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि इस संबंध में जय प्रकाश पांडेय द्वारा आठ अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की तहकीकात में कर रही है। जल्द ही इस डकैती कांड का भंडाफोड़ कर लिया जाएगा।

Related posts

डिग्री कॉलेज की मांगो को लेकर आंदोलन हुई तेज

ETV News 24

आयुष युवा क्लब समिति की बैठक आयोजित

ETV News 24

पूर्व सरपंच हत्या कांड में फरार चल रहे अभीयुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment