ETV News 24
देशपटनाबिहार

नाली निर्माण के दौरान धर की दीवार गिरी,मिस्त्री की दब कर मौत,दो मजदूर धायल

पटना से पालीगंज के बहेरिया निरखपुर गांव में नाली निर्माण के दौरान मिट्टी की एक घर का दीवार अचानक गिर गई जिससे दबकर नाली निर्माण कर रहे एक राजमिस्त्री 40 वर्षीय फेकन मोदी की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य मजदूर सुरेंद्र मोची और सुभाष मोची गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि खिरी मोड़ के बहेरिया निरखरपुर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली निर्माण कार्य चल रहा था। पालीगंज थाना के तोरनी गांव निवासी कृष्णा बिंद ठेकेदारी लेकर काम करा रहे थे। नाली निर्माण के लिए राम कलेश्वर महतो के बने मिट्टी के घर से सटे 6 फुट गहराई का गड्ढा किया गया था। सोमवार को मजदूर कार्य कर रहे थे की अचानक राम कलेश्वर महतो के घर की दीवार गिर गई, जिससे दबकर कार्य कर रहे एक राज मिस्त्री दब गए जिन्हें काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी की दीवार हटाकर बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जबकि, इस दौरान अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।
*मुआवजा राशि की मांग पर अड़े रहे परिजनों ने किया प्रदर्शन*
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। वही सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे खिरी मोड़ थानाअध्यक्ष को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव देने से इनकार कर दिया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पालीगंज के बीडियो चिरंजीवी पांडेय ने परिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20हजार की राशि प्रदान की। साथ ही मुखिया के पति विजय यादव ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार की राशि प्रदान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, पालीगंज भेज दिया।

Related posts

मारपीट में मो0 अली घायल, दो महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार

ETV News 24

25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार कई दिनों से है लापता, बेटे के गम में परिवार वालों में छाया सन्नाटा

ETV News 24

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र दौरा कर किया जनसंबाद

ETV News 24

Leave a Comment