ETV News 24
देशबिहाररोहतास

मां का कर्ज कोई चुका नहीं सकता: सोनू सिंह

शीला देवी का 18 वाँ पुण्यतिथि मना
मदन

डेहरी ऑन सोन रोहतास

अकोढ़ीगोला एवं डेहरी क्षेत्र में अभिभावक के नाम से मशहूर समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय शीला देवी का 18 वाँ पुण्यतिथि उनके पुत्र समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह  ने कोरोना वायरस के कारण हुए, लॉक डाउन को देखते हुए अपने घर में पूजा पाठ कर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। सोनू सिंह ने बताया कि लाॅक  डाउन में शादी विवाह, दाह संस्कार  पुण्यतिथि पर  भीड़ ना हो हमने सरकार का निर्देशों का पालन करते हुए ,अपनी स्वर्गीय मां शीला देवी का 18 वां पुण्यतिथि घर में पूजा अर्चना कर मनाया ,जबकि हम लोग प्रतिवर्ष मां की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन अखंड कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन करते थे जिसमें हजारों लोग शरीक होते थे। उन्होंने कहा कि मां का कर्ज कोई  चुका नहीं सकता है।  हम लोगों ने सरकार का निर्देशों का पालन करते हुए इस बार अपने घर में ही पुण्यतिथि मनाया। मौके पर स्वर्गीय मां शिला देवी की बहू अकोढ़ीगोला जिला परिषद नीतू सिंह पुत्र इन्जीनियर निरंजन सिंह संजीव सिंह सुरभि सिंह सौरभ सिंह सुरुचि सिंह श्रेयाशं सिंह मिस्का सिंह लाडली सिंह सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

नित्यानन्द झा बने कांग्रेस के जिला महासचिव कार्यक्रताओ में हर्ष

ETV News 24

चक्का जाम आन्दोलन के उपरांत ताजपुर में डीएपी खाद वितरण शुरू

ETV News 24

व्यक्ति विशेष मैथिली ठाकुर

ETV News 24

Leave a Comment