ETV News 24
क्राइमबिहाररोहतास

दो गुटों के बीच चली गोली,आधा दर्जन घायल

 

सासाराम

कंटमेंट जोन की घेराबंदी को खोलकर बाहर निकलने के सवाल पर मुरादाबाद गांव में बुधवार को दो गुटों के बीच गोली चली। दोनों तरफ से अपनी छत पर खड़े होकर लगभग 30 चक्र गोलियां चलायी। लेकिन, हवा में चली गोली से कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी से पहले गांव में जमकर हुए पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेकिन, गिरफ्तारी के डर से सभी घायल घर में छुपे हैं। पुलिस गांव को सील कर दी है और तलाशी ले रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र मुरादाबाद गांव में दो कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा गांव के एक क्षेत्र को कंटमेंट जोन घोषित किया गया था और उस क्षेत्र की बांस से घेराबंदी की गई थी। लेकिन, दो दिनों से उस क्षेत्र के लोग घेराबंदी को हटाकर गांव में घूम रहे थे। इसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। बुधवार को भी घेराबंदी से बाहर निकले अकीदतमंदों के बच्चों का गांव के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक पक्ष पर कोरोना फैलाने का भी आरोप लगाया। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों तरफ से पथराव होने लगा।पुलिस ने गांव को सील कर दिया है और गोली चलाने वालों की तलाश के लिए घरों की तलाशी शुरू कर दी है। डीएम व एसपी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर बैठक भी किए। दोनों पक्ष से घटना की जानकारी भी ली गई। लेकिन, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। एएसपी ह्रदयकांत ने बताया कि मामूली विवाद में गोली चली है। गोली से कोई घायल नहीं हुआ है। पथराव में घायल हुए लोग भी पुलिस के सामने नहीं आए। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Related posts

समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत लापता पुत्री की बरामदगी की मांग

ETV News 24

रीगा चीनी मिल को शुरू करवाने के लिए जाप करेगी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

ETV News 24

कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति किसानों से मिलकर समस्याओं को जाना

ETV News 24

Leave a Comment