ETV News 24
Other

डीएम इनायत खान के अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई

शेखपुरा /बिहार

शेखपरा डीएम इनायत खान, के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के मंथन सभागागार में मानव श्रंृखला के सफल आयोजन के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिले के 144 किलोमीटर लम्बी सड़कों पर जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्ति, दहेज एवं बाल-विवाह उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रंृखला बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से 20 प्रतिशत अधिक लोगों को मानव श्रंृखला में सम्मिलित करने का लक्ष्य रखें। इसके सफल आयोजन के लिए माइक्रोप्लान बनाने पर जोर दिया गया। इसके सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय 20 पदाधिकारियों को जोनल दण्डाधिकारी एवं 150 से अधिक पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है। सभी जोनल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग प्राप्त करेंगे। कल 07 जनवरी 2020 को सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में जाकर आवश्यक बैठक करने का निदेश दिया गया है। डीपीओ जीविका को जोनल दण्डाधिकारियों को मानव श्रंृखला निर्माण में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निदेश दिया गया है जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल दण्डाधिकारी आज ही अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मानव श्रंृखला में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों, जीविका दीदीयों, प्रतिनिधियों आदि के संख्या का आंकलन कर लें। इसकी पुनः समीक्षा दिनांक 13.01.2020 को 11.00 बजें पूर्वा॰ में मंथन सभागार होगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानव श्रंृखला निर्माण में किसी प्रकार की कोताही न हो। इसके पूर्व भी 21 जनवरी 2017 एवं 21 जनवरी 2018 को सबसे लम्बी मानव श्रंृखला का सफल निर्माण किया गया है। इसी को पुनः दोहराकर नया इतिहास बनाना है। मानव श्रंृखला के सफल अभियान के लिए जन-जन को संदेश देने के लिए अधिकारियों को कई निदेश दिए। इसकी सफलता के लिए वातावरण निर्माण पर जोर दिया गया है। मानव श्रंृखला निर्माण के लिए 06 कोषांगों का गठन किया गया है। यथा सुरक्षा कोषांग, स्वास्थ्य कोषांग, वाहन रूट, माकिंग कोषांग, लाॅजेस्टिक, प्रचार-प्रसार कोषांग एवं आयोजन कोषांग का गठन किया गया है। मानव श्रंृखला के सफल अभियान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। मानव श्रंृखला के नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारीजोनलदण्डाधिकारियों को कई निदेश दिए। आज की बैठक में सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, प्रमोद कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, कृष्ण कुमार यादव स्थापना प्रभारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय, सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related posts

जदयू के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी को पितृ शोक

ETV NEWS 24

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एबीवीपी ने विशाल समर्थन यात्रा निकाली

admin

भाकपा के दो दिवसीय जिला संगठित सम्मेलन का आयोजन

admin

Leave a Comment