ETV News 24
Other

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनी

सासाराम/बिहार

रोहतास। सम्राट अशोक क्लब की बैठक स्थानीय कुशवाहा मार्केट में हुई। जिसमें भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष पिटू कुमार मौर्य ने की। क्लब के मीडिया प्रभारी कलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती चांदनी चौक परसथुआ में तीन जनवरी को मनाई जाएगी। जिसका उद्घाटन विधायक वशिष्ठ सिंह करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीट प्रिया सहित अन्य गणमान्य लोग रहेंगे। बैठक में डॉ. राजेश, ज्ञानेश्वर सिंह, पंकज मौर्य, विकास सिंह, संतोष सिंह, दुर्गा कुमार, हरेन्द्र कुमार, सुजीत प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

admin

डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में 113 किलोमीटर बनी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला: लाल ज्योति नाथ शाहदेव

admin

फ़ाइनल मैच मे भभुआ ने रोहतास को हराया

admin

Leave a Comment