ETV News 24
Other

श्री राम विवाह महोत्सव पर धूम धाम से निकली बारात


चौतरवा बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज लगुनहा चौतरवा के अयोध्या रूपी लगुनहा श्री श्री 1008 श्री भगवान श्री राम विवाह डोली यात्रा मंदिर परिसर से धूमधाम से निकाला गया ।  भगवान श्री राम डोली में  आकर्षक स्वरूप विराजमान थे वहीं बैंड बाजे, डी जे की धुन पर थिरकते युवा इस आयोजन को यादगार बना रहे थे। बारात के दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए। जगह-जगह भगवान की आरती और बारात का स्वागत किया गया। श्री श्री 1008 श्री खाखी बाबा मंदिर से आरंभ बारात लगुनहा से होते हुए, चयनपुर, पतिलार, मौजे टोला, सितापार, रतवल, चौराहा भठहिया होते हुए बड़ा लगुनहा होते हुए जनकपुर मंदिर श्री जानकी निवास पहुँची। वहीँ इस शुभ मौके पर पूरा क्षेत्र  भक्ति के माहौल में रम उठा। जिधर देखो उधर जय श्री राम के नारे सुनाई पड़ रहे थे। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भगवान श्री राम के विवाह शुभ मौके पर 11 निर्धन कन्याओं की शादी कराई जायेगी। वहीँ प्रभू श्री राम के ऊपर   पुष्प की बारिश हुई। वहीँ  महिलाओं एवं पुरुषों ने भगवान श्रीराम की दर्शन करते हुए. डोली को कंधे लगाकर  ललहित हो उठी। वहीँ घोड़े, हाथी, ऊँट दौड़ते हुए, दिखाई दे रहे थे। वहीँ भगवान के बरात में युवा एवं महिला नाचते हुए भक्ति में सराबोर दिखे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने लाॅकडाउन के कारण बिहार के बाहर फॅसे अप्रवासी बिहारियों एवं बाहर से आये लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

admin

रेल परिचालन संबंधी समस्याओं को लेकर शहरवासियों ने सौंपा ज्ञापन

ETV NEWS 24

निजामुद्दीन मरकज पर कड़ी कार्रवाई की हुई मांग

admin

Leave a Comment