ETV News 24
Other

अंचल कार्यालय जमालपुर में भ्रष्टाचार व्याप्त अंचल अधिकारी श्री शंभू मंडल कर रहे मनमानी

पटना बिहार ब्यूरो की रिपोर्ट

श्री सुभाष कुमार वर्मा युवा राजद नगर अध्यक्ष जमालपुर ने स्पष्ट तौर पर कहा की अंचल कार्यालय जमालपुर में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है। युवा राजद नगर अध्यक्ष अंचल अधिकारी जमालपुर श्री शंभू मंडल पर स्पष्ट तौर पर कहा अंचल अधिकारी अपने लाभ के पद पर होने के कारण अपने पद का दुरुपयोग खुल्लम खुल्ला कर मनमानी कर रहे हैं।
मामला दाखिल खारिज वाद संख्या 949 आर 27/ 2019- 2020 बनाम कल्पना देवी पति अशोक कुमार साकिन परिया बरियारपुर को दिनांक 20 जनवरी 2020 को अस्वीकृत किया था। पुणे दिनांक 31 जनवरी 2020 को दाखिल खारिज वाद संख्या 2081/ आर 27 2019- 2020 बनाम कल्पना देवी पति अशोक कुमार साकिन परिया बरियारपुर को स्वीकृत कर दिया। युवा राजद नगर अध्यक्ष ने जब किए गए स्वीकृत वाद की सच्ची प्रतिलिपि की मांग की तो अंचल कार्यालय के द्वारा उन्हें सच्ची प्रतिलिपि पर राजस्व कर्मचारी का प्रतिवेदन और अंचल निरीक्षक का प्रतिवेदन नहीं दिया गया। अंचल अधिकारी जमालपुर श्री शंभू मंडल से मिलकर जब सारी बातों को बताया तो स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि कर्मचारी और अंचल निरीक्षक का प्रतिवेदन का नकल नहीं दिया जाता है। जितना अभिलेख में था उतना नकल आपको दिया गया हमने मोटेशन कर दिया वह मेरा काम था आपको गलत लगता है तो मेरी शिकायत ऊपर के पदाधिकारी से कर सकते हैं आपकी मर्जी। अंचल अधिकारी जमालपुर श्री शंभू मंडल उसी खाते के असली की जमीन को पहले अस्वीकृत करते हैं फिर पुनः 10 दिन के बाद अपने पद का लाभ उठाते हुए उसी खाता खेसरा कि उसी जमीन को म्यूटेशन स्वीकृत कर देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है की अंचल अधिकारी जो चाहेंगे वही करेंगे। हाल ही में माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा था के अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है और अब अंचल जमालपुर में या देखने को भी मिल रहा है। अंचल अधिकारी जमालपुर अपने पद के मद में चूर होकर भूमि विवाद पैदा करने जैसा काम कर रहे हैं। जबकि सरकार भूमि विवाद को खत्म करने के लिए तरह-तरह के मापदंड को तैयार कर रही है। सरकार के मंसूबों को श्री शंभू मंडल जैसे अंचल अधिकारी बड़ी निडरता के साथ अपने पैरों तले कुचल रही है। प्रमाण के तौर पर युवा राजद अध्यक्ष जमालपुर ने निर्गत सच्ची प्रतिलिपि भी मीडिया को हस्तगत कराया है। और इस पर गहरी जानकारी के लिए संवाद सूत्र श्री सुभाष कुमार वर्मा युवा राजद नगर अध्यक्ष जमालपुर के मोबाइल संख्या 8541044502 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बिहार में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर, तैयारियों का जायजा लेने निकले, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी

ETV NEWS 24

किसान महासंघ ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका

ETV NEWS 24

विधायक पयागपुर ने राज्य के कोविड प्रभारियों को लिखा पत्र

admin

Leave a Comment