प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर के ग्राम पंचायत राज सैदपुर कल्याणपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्की कारण निश्चय योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना में कार्य हेतु आवंटित 10 लाख की राशि का गवन करने का मामला उजागर हुआ है।बताया जा रहा है कि 5 वर्ष पूर्व वार्ड नंबर 11 में कार्य करने हेतु 29/ 11 /2019 को अध्यक्ष सचिव वार्ड क्रियान्वन एवं प्रबंधन समिति को वार्ड नंबर 11 को 10 लाख की राशि कार्य कराने ने हेतु भेजी गई थी, बावजूद इसके 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य की शुरुआत तक नहीं की गई है।ग्राम पंचायत राज सैदपुर की मुखिया ने वार्ड क्रियान्वन समिति को लंबी अवधि बीत जाने के बाबजूद इस महत्वपूर्ण कार्य को नहीं कराए जाने को लेकर उक्त 10 लाख की राशि को ग्राम पंचायत के खाता में वापस करने हेतु कहा है! राशि वापस नहीं किए जाने पर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन देने की बात कही है।