ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “इंपाउर हर” पहल के तहत किया गया वॉकाथन का आयोजन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इंपाउर हर” पहल के बैनर तले वॉकाथन का आयोजन किया गया। यूबीआई, क्षेत्रीय कार्यालय से पटेल मैदान तक वॉकाथन किया गया, जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने, बढ़ावा देने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की पहल के साथ स्टाफ सदस्यों, उनके परिवार और महिला ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख समीर कुमार साँई द्वारा की गयी। जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्य तथा ग्राहक भी उपस्थित रहे। क्षेत्र प्रमुख ने महिला कर्मचारियों और महिला ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का यह सपना था कि “हमारे देश की उन्नति महिलाओं के माध्यम से होगी, जिसकी छवि आज हमें दिखाई दे रही है। इस संदर्भ में उन्होंने यूनियन बैंक की एमडी तथा सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै का धन्यवाद किया। जिन्होंने नारी सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। “महिलाओं की उन्नति से ही देश की उन्नति होगी”, बेटी को पढ़ाना होगा, देश को बचाना होगा” इत्यादि के नारे व पोस्टर भी लगाए गए।

Related posts

मसौढी तारेगना स्टेशन पर महिलाओं ने ट्रेन रोक दी

ETV News 24

प्रखंड क्षेत्र के नव चयनित सिविल एसडीओ व दरोगा को किया गया सम्मानित

ETV News 24

फेके गये लवारिश नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

ETV News 24

Leave a Comment