ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

मुसरीघरारी मे रोहित हत्याकांड का उदभेदन एक गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में हुये रोहित दास हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

गंगापुर पेठिया के पास आरा मिल के बगल से बिजली मिस्त्री रोहित दास का शव किया गया था, बरामद। एफ०एस०एल० टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर जॉच हेतु ले जाया गया है।

गिरफ्तार अभिक्त राजेन्द्र महतो के घर से मृतक का मोबाईल बरामद ।

घटना का विवरण :- मृतक रोहित दास बिजली मिस्त्री का काम करता था जो प्रत्येक दिन की

भॉति दिनांक-07.02.2024 को काम करने के लिये गया था। रोहित दास का अपने गाँव ग्राम गंगापुर

निवासी राजेन्द्र महतो के घर आना जाना था, इसी बीच रोहित दास एवं राजेन्द्र महतो की पत्नी संजू

देवी के बीच बात-चीत होने लगा, बात-चीत होते होते एक दूसरे के बीच अवैध संबंध स्थापित हो

गया। दिनांक-07/08.02.2024 की रात्रि में अभियुक्त राजेन्द्र महतो जब घर आया तो अपनी पत्नी

को रोहित दास के साथ आपतिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद राजेन्द्र महतो अपने घर में लाठी

डंडे से मारकर रोहित दास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे घटनास्थल ही रोहित दास की

मृत्यु हो गयी। मृत्यु पश्चात घटना में अपनी संलिप्ता छिपाने के उदेश्य/पुलिस से बचने के लिये

राजेन्द्र महतो, रोहित दास के शव को ले जाकर गंगापुर पेठिया के पास आरा मिल के बगल में फेक

दिया एवं मृतक का साईकिल भी वही ले जाकर खड़ा कर दिया। दिनांक-08.02.24 को सुबह:-08:00

बजे शव बरामद होने के पश्चात मृतक के पत्नी सजनी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया।

शव मिलने के बाद से ही थाने की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही थी इसी कम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त 01. राजेन्द्र महतो एवं 02 संजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होने कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार राजेन्द्र महतो के निशानदेही पर इनके ही घर से मृतक का मोबाईल बरामद किया गया है। आज दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ़्तार अपराधी

01. राजेन्द्र महतो पे०-स्व० जनक महतो, सा०- गंगापुर वार्ड नं0-02, थाना-मुसरीघरारी,

जिला-समस्तीपुर।

02. संजू देवी, पति-राजेन्द्र महतो, सा०- गंगापुर वार्ड नं0- थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर।

बरामदगी-

01. मृतक का मोबाईल
02. मृतक का साईकिल

छापेमारी दल में

01. पु०अ०नि० फैजूल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना।
02. परि०पु०अ०नि० अमित कुमार, मुसरीघरारी थाना।
03. परि०पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, मुसरीघरारी थाना।
04. सि०-नितेश कुमार, मुसरीघरारी थाना।
05. सि0-अविनाश कुमार, मुसरीघरारी थाना।

Related posts

पैक्स अध्यक्ष ने शायम लाल राय का तीसरा पुण्यतिथि मनाया

ETV News 24

नौहट्टा प्रखंड में डायरिया प्रभावित क्षेत्र को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क

ETV News 24

विश्व पृथ्वी दिवस

ETV News 24

Leave a Comment