ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर! समस्तीपुर के लाल पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भारत सरकार द्वारा समाजवाद का झंडा फहराने वाले गुदड़ी के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक भारत रत्न देने की घोषणा से पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसके लिए भारत सरकार को बधाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव के मूल निवासी थे, जिसे वर्तमान में कर्पूरी गांव के नाम से जाना जाता है।24 जनवरी को इस महान समाजवादी नेता की जयंती है और यह सम्मान और भी खास हो जाता है क्योंकि इस साल उनकी जन्मशती है, भारत सरकार की घोषणा के बाद उनका परिवार भी काफी खुश है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर यह सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 36 साल से लगातार भारत रत्न की मांग कर रहे थे लेकिन किसी ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया और आज उनकी जन्म शताब्दी पर हर कोई इसे स्वीकार कर रहा है।अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने भारत सरकार को सम्मान देने के लिए बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस खास मौके पर रामनाथ ठाकुर के परिवार वालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जननायक की जन्मशती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव जायेंगे। इस अवसर पर पहली बार प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी।

Related posts

अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में 6 पंचायत का जनसंवाद कार्यक्रम बरहेता पंचायत सरकार भवन पर आयोजित

ETV News 24

समस्तीपुर : भाकपा टीम ने हरपुर रेवाड़ी पंचायत में विभिन्न योजनाओं को किया जांच पड़ताल, कही ये बातें

ETV News 24

मसौढी में आर्यभट्ट चेतना मंच एवं नशा मुक्ति यूथ ब्रिगेड की ओर से कंबल का वितरण की गई

ETV News 24

Leave a Comment