ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

मानव कल्याण को लेकर मकर संक्रांति के अवसर पर नरसिंहनाथ मंदिर फुलहारा में 24 घंटे का महाअष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मकर संक्रांति के अवसर पर वर्षों की भांति मानव कल्याण को लेकर महा अष्टयाम महायज्ञ नरसिंह नाथ भगवान के मंदिर पर प्रारंभ किया गया। गांव में दो जगह एक मंदिर पर दूसरा नरसिंह नाथ ब्रह्मस्थान में किया जा रहा है। महायज्ञ के यजमान फुलेंद्र मिश्र वही ब्रह्मस्थान में यजमान तारकेश्वर प्रसाद सिंह महायज्ञ के हवन पर बैठे हैं। स्थानीय कीर्तन मंडलियों के सहयोग से जय सीताराम जय सीताराम मंत्रोउचारण से पूरा गांव सीताराम मय बना हुआ है। दोनों जगह सक्रिय सहयोग करने वालों में कृष्ण गोपाल शर्मा सोहन ठाकुर रामाधार शर्मा चतुर्भुज ठाकुर प्रवीण कुमार कन्हैया महात्मा विपुल सुनील कुमार शर्मा इंजीनियर अरविंद कुमार रामचंद्र ठाकुर आदि नरसिंह नाथ मंदिर पर सक्रिय सहयोग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ब्रह्मस्थान राजपूत टोला में मनोज कुमार सिंह धीरो सिंह विद्या सिंह प्रवीण कुमार सिंह कुछ प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू सहित सैकड़ो ग्रामीण महायज्ञ में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

मुखिया के खिलाफ युवाओं ने आक्रोश जताया पदाधिकारियों से की शिकायत

ETV News 24

भाई की कलाई पर बहनों ने बाँधा रक्षा सूत्र

ETV News 24

पंचायत के निर्मित नाले से पानी बहाव को लेकर दो पक्षों में तनाव स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के काफी मकसत के बाद ग्रामीण सड़क घंटों अवरुद्ध यातायात बहाल

ETV News 24

Leave a Comment