ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना ही मोदी सरकार का लक्ष्य : डॉ. तरुण

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

विकसित भारत-संकल्प यात्रा सोमवार को कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत एवं मधुरापुर टाँरा पंचायत पहुंचा, जहाँ मोदी गारंटी रथ को देखने भीड़ उमड़ पड़ी।मोदी गारन्टी रथ का संचालन चकमेहशी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया।
उक्त दोनों पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, नावार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अभिनव कृष्ण, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी सहित कई अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।
इस अवसर पर उज्वला योजना के माध्यम से कई महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, साथ ही कई लोगों को 5 लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबाद कार्यक्रम को भी जनता जनार्दन ने सुना। लाइव कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। मोदी सरकार इस माध्यम से प्रत्येक नागरिक से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपना अपना कर्तव्य निभाने की संकल्प दिला रही है। यह इस बात पर भी जोड़ देता है, विकसित भारत संकल्प यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि यह सभी वर्गों के विकास की धारा में शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है।विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबो को दवाई, पढ़ाई एवं कमाई का मौका प्रदान किया। मोदी सरकार 10 वर्षों में आत्म निर्भर भारत के परिकल्पना के आधार पर काम किया। दरभंगा जिला प्रभारी उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मोदी सरकार योजनाओं को हर घर पहुँचने की गारंटी देती है। किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किसानों को राहत देते हुए प्रति वर्ष 6000 रुपए देने का काम किया। कार्यक्रम में विरौली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कृषि के क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रयास को बताया। मौके पर बबलू कुशवाहा, शुशील मालाकार, अशोक पासवान, धनीचन्द महतो, सोमनाहा मुखिया राधा कुमारी, मधुरापुर मुखिया राधा देवी, ब्रह्मदेव महतो, रणजीत ठाकुर, किसान कॉर्डिनेटर संजय कुमार,चकमेहशी
*प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना ही मोदी सरकार का लक्ष्य : डॉ. तरुण*
विकसित भारत-संकल्प यात्रा सोमवार को कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत एवं मधुरापुर टाँरा पंचायत पहुंचा, जहाँ मोदी गारंटी रथ को देखने भीड़ उमड़ पड़ी।मोदी गारन्टी रथ का संचालन चकमेहशी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया।
उक्त दोनों पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, नावार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अभिनव कृष्ण, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी सहित कई अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।
इस अवसर पर उज्वला योजना के माध्यम से कई महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, साथ ही कई लोगों को 5 लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबाद कार्यक्रम को भी जनता जनार्दन ने सुना। लाइव कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। मोदी सरकार इस माध्यम से प्रत्येक नागरिक से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपना अपना कर्तव्य निभाने की संकल्प दिला रही है। यह इस बात पर भी जोड़ देता है, विकसित भारत संकल्प यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि यह सभी वर्गों के विकास की धारा में शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है।विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबो को दवाई, पढ़ाई एवं कमाई का मौका प्रदान किया। मोदी सरकार 10 वर्षों में आत्म निर्भर भारत के परिकल्पना के आधार पर काम किया। दरभंगा जिला प्रभारी उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मोदी सरकार योजनाओं को हर घर पहुँचने की गारंटी देती है। किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किसानों को राहत देते हुए प्रति वर्ष 6000 रुपए देने का काम किया। कार्यक्रम में विरौली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कृषि के क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रयास को बताया। मौके पर बबलू कुशवाहा, शुशील मालाकार, अशोक पासवान, धनीचन्द महतो, सोमनाहा मुखिया राधा कुमारी, मधुरापुर मुखिया राधा देवी, ब्रह्मदेव महतो, रणजीत ठाकुर, किसान कॉर्डिनेटर संजय कुमार, आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

देश के 72 वें गणतंत्र दिवस शेखपुरा के समाहरणालय के परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया

ETV News 24

भ्रस्टाचार और बेरोजगारी खिलाफ प्रदर्शन

ETV News 24

अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार को मारी गोली,बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत

ETV News 24

Leave a Comment