ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

अपराधी के कब्जे से दो देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतुस एवं एक मोबाईल बरामद!

घटना: पटोरी थाना अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर पटोरी के रोहित कुमार पे० शिव कुमार महतो के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम-लगुनिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनके द्वारा आग्नेयास्त्रो का प्रदर्शन करते हुए हर्ष फायरिंग किया गया। जिसका विडियों सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा था। उक्त वायरल विडियों पर संज्ञान लेते हुए उपरोक्त रोहित कुमार पे० शिव कुमार महतो को जब हिरासत में लिया गया तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ और उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक और देशी पिस्टल बरामद किया गया। उपरोक्त अपराधकर्मी के पास से उसका मोबाईल फोन बरामद हुआ। जिसमे आग्नेयास्त्रो के साथ उसका कई फोटो भी पाया गया और उसने इस संबंध में अपनी संलिप्पता भी स्वीकार किया। छापामारी के क्रम में इस घटना में संलिप्त उसके साथी शिवनाथ कुमार पे० सिंघेश्वर राय को भी गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त रोहित कुमार के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार

01. रोहित कुमार पे0 शिव कुमार महतो एवं 02. शिवनाथ कुमार पे0 सिंहेश्वर राय दो सा0-बहादुरपुर पटोरी, थाना पटोरी जिला-समस्तीपुर

बरामदगीः-

दो देशी पिस्टल एवं 01 कारतूस दो मोबाईल

छापेमारी दल

01पु०नि० प्रवीण कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष पटोरी थाना।
02. पु०नि० सह अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पटोरी थाना।
03. पु०अ०नि० कुमारी पार्वती चौधरी, पटोरी थाना।
04. स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, पटोरी थाना।

Related posts

शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चाइनीस सामान का बहिष्कार हेतु सभा

ETV News 24

पर्यावरण को सुरक्षित रखना है जल जीवन हरियाली का लक्ष्य-विधायक

ETV News 24

समस्तीपुर में बाजार से घर लौट रही महिला से छेड़खानी

ETV News 24

Leave a Comment