ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपा जिला मंत्री ने किया कल्याणपुर क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन मजबूती पर दिया बल

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा निवासी भाजपा जिला युवा मंत्री प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू ने प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं मिलकर संगठन मजबूती पर बल दिया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आगामी 2024 के चुनाव को मध्ये नजर रखते हुए अधिक से अधिक युवाओं को मतदान केंद्र के बूथ कमेटी में जोड़े, अभी-अभी तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हुई ,उनके कार्यकाल में भारत का विकास काफी हुआ है दुनिया के पटल पर भारत का नाम ऊंचे स्थानों पर आया है। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते हुए अपने देश में बनाई जा रही मिसाइल, चंद्रयान की सफलता, सेना की हेलीकॉप्टर लैपटॉप , आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दें। इससे संगठन में काफी मजबूती आएगी। मौके पर जगह-जगह श्याम सुंदर कुवर, छोटू कुमार गुंजन सिंह अर्जुन सिंह मुकेश सिंह अभिषेक कुमार सिंह चंदन महात्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता बिरसिंहपुर कल्याणपुर चकमेहसी बरहेता गोविंदपुर खजूरी आदि गांव का भ्रमण किया।

Related posts

मेयर सीता साहू ने ऑर्गेनिक मल्टीविटामिन पेय पदार्थ इलोवा फार्म को किया लांच

ETV News 24

शहरवासियों को मार्च से मिलेगा हर घर नल का जल

ETV News 24

अहमदाबाद में करगहर के युवक की जहरीली गैस से मौत

ETV News 24

Leave a Comment