ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

शादी के मंडप से दूल्हा भागा, दुल्हन बेहोश गांव के लोगों में आक्रोश। दूल्हा का पिता चाचा छोटा भाई ग्रामीणों के कब्जा में। ग्रामीण स्तर पर हो रही है पंचायत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना गांव में एक दुल्हन की शादी को ले आई बारात दुल्हन के पिता भोला दास के दरवाजे पर पहुंची। भव्य स्वागत बाराती की ग्रामीणों सहित कन्या पक्ष के लोगों ने की। घटना सोमवार की रात की प्रकाश में आई है। विवाह के सभी रस्म अदा किए गए। जब सिन्दूर दान का समय आया तो दुल्हा अंकेश कुमार शौच के बहाने मंडप से फरार हो गया। देर तक इंतजार के बाद नहीं लौटा तो कन्या पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं दूसरी ओर दुल्हा के वैशाली जिला के लरुआ गांव के बैजनाथ दास चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार जो भाग रहे थे उसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर खजूरी स्कूल के समीप पकड़ा। कन्या के पिता ने कहा कि अब मैं शादी उस लड़के से नहीं करूंगा। मेरी लड़की पुष्पा बेहोश हो गई है। मेरे द्वारा जो खर्च की गई है वह लड़का पक्ष दे। स्थानीय स्तर पर दोनों पक्ष की पंचायत चल रही है। समाचार प्रेषण तक फैसला नहीं हुआ। अजना पंचायत राज के ग्राम कचहरी सरपंच पंचायत में मौजूद है।

Related posts

सड़क पर उतरकर एसडीओ व डीएसपी ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, काटा चालान

ETV News 24

मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चेक, वारीसनगर के द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया

ETV News 24

पूसा मे समूह चलेकशन एजेंट से लूट मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment