ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव में अग्निकांड से पीड़ित महेंद्र राम, विजय राम एवं ललन राम के परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया गया। मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने समस्तीपुर के माननीय सांसद प्रिंस राज पासवान एवं प्रखंड अंचलाधिकारी से टेलीफोन बात कर हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। मौके पर कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम, उमाशंकर ठाकुर,अंकित त्रिवेदी, रंजीत महतो, बसंत कुमार,संतोष दास, ललित साह, सुरेश ठाकुर, ललित ठाकुर, रामजी राम, सरोज कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। विदित हो कि शुक्रवार को दोपहर में कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव में वार्ड दस में महादलित बस्ती में अग्निकांड से तीन परिवारों का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया था।

Related posts

प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी ने किया

ETV News 24

मोदीजी ने किया किसानों से संवाद

ETV News 24

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वृक्ष सौ पुत्र समान नारों के साथ किया वृक्षारोपण

ETV News 24

Leave a Comment