ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा, मानदेय 10 हजार रु० करने, MDM से NGO को बाहर करने,10 माह नहीं 12 माह का मानदेय देने अन्यथा 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी

26 नवंबर को बीआरसी ताजपुर परिसर में होगा रसोईया कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:-13 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। 31 अक्टूबर को सदियों हजार रसोइया ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया। राज्य की सवा लाख रसोइयों के मानदेय में पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार ने वृद्धि नहीं किया है और केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं किया है। राज्य सरकार ने अपनी ओर से अंतिम बार 2019 में 250 रु० की वृद्धि किया था। इसके बाद बेतहासा महंगाई के बाबजूद महज 1650 रुपये में रसोइया से स्कूलों में खाना बनाने का काम लिया जा रहा है। वहीं केंद्र पोषित इस योजना में मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षीय शासन में एक रुपया भी वृद्धि नहीं किया‌। सोईयों को साल के 12 महीने के बजाय 10 महीने का मानदेय दिया जा रहा है। ऊपर से इनके ऊपर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार एक साजिश के तहत रसोइयों को स्कूल में खाना बनाने के काम से बेदखल कर इस काम को एनजीओ को सौंपने की साजिश रच रही है। सरकार के रसोइया विरोधी इन कार्रवाइयों से आक्रोशित रसोइया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही हैं। सरकार को संघ द्वारा मांगपर सौंपकर यथाशीघ्र मांग पूरा करने अन्यथा 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई।बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर स्थित देवनारायण साह प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) के नगर-प्रखण्ड शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। बैठक की अध्यक्षता रसोईया गिरजा देवी ने किया। सुनीता देवी, शिवकुमारी देवी, इंदू देवी, ममता देवी, नीलम देवी, नीलम कुमारी, मंजू देवी, सुनैना देवी, ललीता देवी, कौशल्या देवी, पुनीता देवी, कुंती देवी, श्यामला देवी, खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

Related posts

डी एम एस पी की अध्यक्षता में Sc/st act 1989, नियम 2015 एवं (संशोधन) नियम 2016 के तहत जिला स्तर पर गठित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

ETV News 24

पुनपुन में सांसद वीडियो सीओ ने की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण की

ETV News 24

दलसिंहसराय थाना परिसर में सावन महीने के अंतिम सोमवारी को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया

ETV News 24

Leave a Comment