ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के माता का निधन जूटे समाजसेवी व जनप्रतिनिधि

करगहर रोहतास

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवन में सोमवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा के माता जी का निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार बक्सर चरित्रवन में किया गया। इसकी जानकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र सह समाजसेवी राकेश कुमार मिश्रा ने दी। निधन की खबर मिलते ही कई समाजसेवी , जनप्रतिनिधि व अन्य राजनीतिक दल के लोग मातृशोक में पहुंचकर शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की माता दिवंगत सुहागों देवी बहुत ही नेक दिल, मृदुभाषी व कर्मठ थी। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनका उम्र लगभग 80 वर्ष था। इस दौरान रितेश मिश्रा ने सभी मातमपूर्सी पहुँचे लोगो का आभार प्रकट किया।
वही मौके पर मातमपूर्सी करने पहुँचे विजय पान्डेय , गुलबासों पांडेय, अनुराग तिवारी,भोला उपाध्याय, लड्डू उपाध्याय, संजय तिवारी, लल्लू दुबे, शिवशंकर उपाध्याय, श्री निवास शर्मा, इमरान राइन सहित कई अन्य लोग जूटकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related posts

मीट मार्केट के समीप क्षतिग्रस्त पट्टिया से परेशानी

ETV News 24

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नामापुर एवं बेलसंडी में दी गई केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी

ETV News 24

फ्लैग मार्च कल्याणपुर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन में डीएसपी विजय महतो प्रशिक्षु डीएसपी नीतिश चंद्र दरिया पीटीसी संतोष कुमार आदि के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया

ETV News 24

Leave a Comment