ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस वं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड स्थित पंचायत समिति सभागार भवन में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस वं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु घर-घर से कचरा उठाव व संग्रह कर उन सभी अपशिष्ट को प्रबंधन हेतु पंचायत व वार्ड के सभी व्यक्तियों से शुल्क संग्रह करने हेतु प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय सभी पदाधिकारी व कर्मियों को विस्तृत जानकारी वीडियो देवेंद्र कुमार ने दी। आगे अपने संबोधन में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के घर से कचरा उठाने को लेकर उपभोक्ता शुल्क संग्रह में बढ़ोतरी हो सके। गांव को स्वच्छ बनाने को लेकर उक्त कार्य किया जाएगा। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने इस संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी जीविका के सदस्य, बीसीएम, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आदि बैठक में मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने किया।

Related posts

पावरग्रिड कर्मी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही करवाई पति की हत्या

ETV News 24

विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ETV News 24

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment