ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, कर दी गोली मारकर हत्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखन्नी गांव में एक पेंटर की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनरपुरा के बगल में स्थित एक आवासीय मकान की बताई गई है। मृतक की पहचान सालखन्नी निवासी रामवृक्ष महतो के 28 वर्षीय पुत्र राजु महतो के तौर पर की गई है, जो पेंटर का काम किया करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक राजू के पिता रामवृक्ष महतो ने बताया कि गांव में शुक्रवार को ब्राह्मण भोजन होना था। जिसको लेकर गांव के लोगों को भी आमंत्रण किया जा रहा था। इसी दौरान राजू अपने दोस्त के साथ गांव में घुमकर लोगों को घर आने का न्योता देने गया था। इसी बीच स्कूल के बगल में स्थित एक आवासीय मकान में वह न्यौता देने गया था। जहां उसे गोली मार दी गई। राजू के पिता ने बताया कि घटना की उसे कोई जानकारी नही दी गई। कुछ घंटे के बाद पता चला तो वह एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां राजू की मौत हो चुकी थी। रामवृक्ष महतो ने बताया कि उसके दोस्त के द्वारा ही गोली मारी गई है। इसके बाद इसकी सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। फिलहाल घटना के कारण के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं घटना को लेकर तरह – तरह की आशंका भी जताई जा रही है। अब पुलिसिया जांच में ही इसका खुलासा हो पाएगा की गोली मारने की घटना किस कारण से हुई और किसने गोली मारी। इधर पुलिस ने बताया की जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

Related posts

अनुरक्षक संघ की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

ETV News 24

अंजबीत सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर धूमधाम से मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती

ETV News 24

संगम विहार में जेल का जवाब वोट से कार्यक्रम का आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment