ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

77वें गणतंत्र दिवस पर चकमेहसी थाना परिसर मैं थाना अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। चकमेहसी थाना परिसर में आयोजित किया गया, जहां परेड की सलामी ली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व झांकिया भी निकाली जा रही थी। विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार की सुबह 09:45 बजे थाना प्रभारी चंद्र किशोर टूडू ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया। मौके पर दिव्य ज्योति एसआई, एमडी अली एएसआई ,शिव कुमार पासवान एएसआई ,राजीव कुमार एएसआई ,परशुराम सिंह, एएसआई, पीएसआई शेखर सुमन, पीएसआई मनीषा कुमारी, पीएसआई सुबोध कुमार सिंह,पीएसआई नौशाद अंसारी,एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Related posts

समस्तीपुर में छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

ETV News 24

जनता दरबार में भूमि संबंधित छः में से चार विवादों का हुआ निपटारा

ETV News 24

बाइक की ठोकर से महिला गंभीर जख्मी डीएमसीएच रेफर

ETV News 24

Leave a Comment