ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में दिनदहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिनदहाड़े 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में किशोर की हत्या की गयी है। मृतक छठी क्लास तक पढ़ाई करने के बाद गांव में ही किसानी के काम में पिता का हाथ बटाता था। दोपहर में जब खेत से पटवन कर किशोर पिंटू खाना खाने घर जा रहा था तभी इसी बीच गांव के ही कुछ लड़के घर आकर पिंटू को साथ लेकर गए और घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में ले जाकर पहले बाइक से उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर पेट में सटाकर गोली मार दी। मृतक के पिता रामबाबू राय ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इनका बेटा पिंटू कुमार दोनों पक्षों से बात किया करता था। इसी से एक गुट के 3-4 लड़कों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनका नाम पुलिस को पिता ने बताया है। गोली लगने के बाद घायल पिंटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। पेट में और हाथ में गोली लगी हुई है। हाथ में बारूद के अंश मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related posts

श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्याग पत्र, राज्यपाल ने अग्रिम व्यवस्था तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का किया अनुरोध

ETV News 24

विभिन्न घटनाओं में चार जख्मी

ETV News 24

समस्तीपुर में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

ETV News 24

Leave a Comment