ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से)

मैनपुरी

मैनपुरी में खेलते-खेलते बालिका नहर में गिर गई। उसे बचाने कूदी सगी बहन भी तेज बहाव में बद गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान एक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी गिर गई
घटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

Related posts

बिजली के चपेट मे आने से गैरेज मालिक डब्बू मिस्त्री की हूई दर्दनाक मौत वही घर में छाया मातम

ETV News 24

मुनादी बजवाकर व फोर्स के साथ मुख्तार अंसारी के करीबी रविन्द्र निषाद का चल अचल संपत्ति किया गया कुर्क

ETV News 24

बगैर अनुमति ना लगाया जाए पंडाल ना किए जाएंधार्मिक आयोजन:-पुलिस अधीक्षक सीतापुर

ETV News 24

Leave a Comment