ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वह क्षमता है कि वह पूरे विश्व का राष्ट्राध्यक्ष बने- राम सूरत राय

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत स्तिथ ओबलिक्स एकेडमी में हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर दक्षिणि मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर एवं संचालन मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया।
लाभार्थी जनसभा को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में जब से नरेंद्र मोदी को आप सभी ने प्रधानमंत्री बनाया, वह आप सभी गरीबो, शोषितों एवं पीड़ितों के सेवा के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हैं। वह दिन अब दूर नहीं होगा जब 2024 में आप सभी माताओं, भाइयों एवं बहनों का आशीर्वाद से जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तो वे पूरे विश्व के राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे, एवं नरेन्द्र मोदी भारत के साथ ही विश्व का भी नेतृत्व करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी योजनाओं में किसानों का विकास, महिलाओं का विकास, गरीबी उन्मूलन, देश का सर्वांगीण विकास प्राथमिकताओं में रहा है। भारत आज ऊर्जा के क्षेत्र में, रक्षा के क्षेत्र में, सहकारिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ा है। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के भाग्य विधाता है, इनके नेतृत्व में भारत का जो। विकास हुआ वह विकास आजादी के बाद कि सरकारें ने करवा पाई थी। कार्यक्रम को अन्य संबोधित करने वालो में लोकसभा प्रभारी गौतम रंजन, विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री कौशल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात ठाकुर, जिला महामंत्री प्रेम दास, विमला सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल, विधानसभा सांयोजक इंद्रमणी सिंह गुड्डू, चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, पूसा मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, मंडल प्रभारी शिव शंकर ठाकुर, विकास पांडेय, उमेश प्रसाद कुशवाहा, कृष्ण गोपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, मुकेश पाठक, विजय शर्मा, मुकेश सिंह, दीपू पोद्दार, ध्रुब पाठक, कृष्ण कुमार झा, लाल बाबु सहनी, अर्जुन सहनी, नंद किशोर कुशवाहा, कृष्ण देव ठाकुर, सोनू झा, गौरी शंकर पोद्दार, कृष्ण देव ठाकुर, सोनी कुमारी, अर्जुन पासवान, उमाशंकर ठाकुर, किसलय कुमार, मुंन्ना सिंह इत्यादि रहे।

Related posts

23 छात्र-छात्रा को विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने पुरस्कृत किया

ETV News 24

पत्नी आशा रानी के निधन पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह फुटफुट कर रो पड़े

ETV News 24

संयुक्त अरब अमीरात में बिहार ,झारखण्ड और पूर्वांचल की संस्कृति की पहचान बनाए रखने को प्रतिबध्द

ETV News 24

Leave a Comment