ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपाइयों ने किया सी एम नीतीश कुमार का पुतला दहन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर पटेल मैदान गोलम्बर के निकट भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार सरकार के तानाशाही व निकम्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद मौके पर मौजूद बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आज जबसे बिहार में नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार बनी है, तब से पुनः जंगल राज पार्ट 3 की स्थापना हो गयी है। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से करीबन 100 लोगो की जान चली गयी है, और नीतीश कुमार का विवादित व्यान की जो पियेगा वह मरेगा बहुत ही हास्यास्पद और शर्मनाक है। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि नीतिश कुमार का शराबबन्दी की नीति बिल्कुल गलत है, बिहार में शराबबंदी कहीं नहीं है, और सभी जगह पर जहरीली शराब उपलब्ध हो रही है। सरकार उसे नकली शराब के सप्लाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। मोहद्दीनगर विधायक राजेश सिंह ने कहा कि आज समस्तीपुर जिला सहित पूरे बिहार में अपराध चरम पर है, आये दिन हत्या, डकैती अब सामान्य बात हो गयी है।
पुतला दहन से पहले भाजपा नेता ने गोलम्बर से अम्बेडकर स्मारक व कर्पूरी स्मारक होते हुए प्रदर्शन मार्च भी किया । इस दरम्यान भाजपाइयों ने नारा बुलंद किया छपरा की गलियां सुनी है, नीतिश कुमार खूनी है। नीतीश कुमार हाय हाय, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो, नीतिश कुमार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी।
पुतला दहन व प्रदर्शन मार्च में बिहार भाजपा नेता राज भूषण चौधरी, पूर्व विधायक शील राय, कमलेश सहनी, विमला सिंह, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार पांडेय, अशोक चौधरी, राम याद शांडिल, राकेश राज, अशोक निषाद, जिला मंत्री हीरा पासवान, रामाकांत राय, सुनील चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, नीरज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह, वरीय नेता शशिधर प्रसाद देव, सूर्य शेखर मंडल, बैधनाथ झा, आदित्य प्रकाश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविरंजन पांडेय, विजय शंकर ठाकुर, उदय चौधरी, पंकज लाल, राज कुमार राय, सुजय पासवान, परमानन्द सिंह, वीरेंद्र यादव, बादल सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह, गायत्रि सिंह, प्रमिला देवी, मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा, प्रशांत कुमार, कृष्णबालक, जयराम दास, मोहन पटवा, देवेंद्र चौरसिया, अशोक पासवान, अनिल दास, राजू पटेल, प्रभात यादव, शिवजीत झा पिन्टू, मनोज कुशवाहा, अजय सहनी, अमृत चौधरी, राज नारायण सहनी इत्यादि शामिल रहे।

Related posts

समस्तीपुर में अवैध संबंध में एग रोल में दिया जहर देकर लड़की की हत्या

ETV News 24

जागरूकता शिविर में टेली-लॉ योजना की दी गई जानकारी

ETV News 24

सिंघिया घाट बंधन बैंक से 2 लाख30 हजार की लूट

ETV News 24

Leave a Comment