ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रखंड स्थित कालाजार भवन परिसर में बिहार स्पोर्टस मीट 2022 तरंग प्रतियोगिता 22 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंडाधीन विद्यालयों के चयनित छात्र/छात्राओं को विभिन्न विधाओं में चयनित प्रथम/द्वितीय तथा तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

प्रखंड स्थित कालाजार भवन परिसर में बिहार स्पोर्टस मीट 2022 तरंग प्रतियोगिता 22 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंडाधीन विद्यालयों के चयनित छात्र/छात्राओं को विभिन्न विधाओं में चयनित प्रथम/द्वितीय तथा तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव ने करते हुए उपस्थित लोगों का स्वागत किया। शिक्षक योगेश्वर राय ने तरंग प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। उदघाटन प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी, उप प्रमुख दीपक कुमार बी डी ओ धर्मवीर प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया। अधिकतर विद्यालयों के छात्रों की टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्लस टू विद्यालय बड़हेता के संजय कुमार देव अनिता कुमारी की उपस्थिति में उनके विद्यालय की टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आगे बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय संत पौल सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर प्लस टू पालिका प्रोजेक्ट स्कूल कल्याणपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ध्रुवगामा की टीम को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया है मौके पर निर्णायक मंडल के जज मनिंद्र प्रसाद सिन्हा सुरेंद्र कुमार सिंह लोकेश नाथ राय गुड्डू कुमार शिक्षक आदि मौजूद थे।

Related posts

कल्याणपुर विधानसभा के चकमेहसी मंडल के हजपुरवा पंचायत के मटियारा चौक पर ग्राम परिक्रमा यात्रा किया गया

ETV News 24

घर पर पेड़ गिरा किसान के सामान बर्बाद

ETV News 24

सीएसपी संचालक की हत्या को ले चकमेहसी थाने में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

Leave a Comment