प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर एवं सोमनाहा के पीड़ित परिवारों से मिले विजय सिन्हा।
प्रखंड के सैदपुर व सोमनाहा में नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा विजय सिन्हा दौरा कर पीड़ित परिवार से मिले।
ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों सैदपुर में कुरेरी समाज के बच्ची की रेप करने के बाद उसकी जीभ काट ली गयी थी। वं सोमनाहा के पूर्व मुखिया राम प्यारे सिंह की हत्या कर दी गयी थी। उक्त दोनों घटनाओं में अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वे मौके पर आरक्षी अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
साथ ही विजय सिन्हा ने प्रेस एवं उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए बताया कि आज बिहार में अपराधियों की सरकार चल रही है। पूरे प्रदेश में भय का वातावरण व्यापत है। पूरे प्रदेस भर में हत्या, बलात्कार का ही बोल बाला है। और ज्यादातर मामलों में दोषियों को सरकार के द्वारा संरक्षण दी जा रही है।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के रूसेरा विधायक वीरेंद्र पासवान,जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, शशिकांत आनंद, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, जिला युवा प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह ,सुधीर कुमार शर्मा, विमला सिंह, चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार ,मंडल महामंत्री किसलय कुमार उर्फ बिट्टू ,विजय कुमार पांडे वारिसनगर मंडल प्रभारी ,अंकित कुमार,गह जगह मौजूद थे। समस्तीपुर जाने के क्रम में श्री सिन्हा गोपालपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत मिथिला की परंपरा से माला चादर देकर किया। इसी अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी शाखा का उद्घाटन फीता काटकर विशिष्ट अतिथि ने किया।