ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डिंपल की ऐतिहासिक जीत नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी :—- अखिलेश

पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से

मैनपुरी

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सीट तो हम धोखे में हार गए, लेकिन मैनपुरी सीट के उपचुनाव में भाजपा की दाल नहीं गलेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जनता कभी भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। भाजपा जानती है कि वह मैनपुरी सीट पर चुनाव नहीं जीतेगी। आजमगढ़ तो हम धोखे में हार गए थे, लेकिन यहां पर उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्षों की याद ताजा करते हुए उपस्थित लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारा मैनपुरी से रिश्ता नया नहीं है, यहां के लोगों ने ही नेताजी को बनाया था। यहां से नेताजी ने अपने राजनीतिक सफर का शुभारंभ किया था। यह उपचुनाव जनता का अपना चुनाव है। कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि नेताजी की सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से पार्टी की प्रत्याशी को विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें।

इससे पूर्व, अखिलेश यादव ने करहल के दिहुली में चौधरी नत्थू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस दौरान उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव एमएलसी मुकुल यादव पूर्व एमएलसी अरविंद यादव बरनाहल ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव जितेंद्र यादव डिंपल बृज कुमार यादव रामवीर सिंह यादव रणवीर सिंह यादव राना सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह यादव संजीव कुमार बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे

Related posts

प्राप्त शिकायतो को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी इ चौपाल के माध्यम से आॅन लाइन संवाद कर जन समस्याओं पर की चर्चा

ETV News 24

पंचायत चुनाव से पहले मैनपुरी पुलिस ने अवैध असला फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

ETV News 24

देवबन्द में प्रशासन ने चलाया मास्क जागरूकता अभियान

ETV News 24

Leave a Comment