ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

ई किसान भवन में रब्बी महा अभियान का आयोजन, आत्मा अध्यक्ष की अध्यक्षता में उपस्थित किसानों ने कई अहम मुद्दे उठाए कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के मुख्य वैज्ञानिक डॉ आरके तिवारी ने यांत्रिकी मृदा शक्ति बरकरार रखने की गूढ़ रहस्य बताएं

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई किसान भवन सभागार में रविवार को रब्बी महा अभियान आयोजन आत्मा अध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष के अनुसार गांव घरों के किसानों को सूचना के अभाव में अधिक किसानों ने शिरकत नहीं ली। कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर आर के तिवारी ने उपस्थित किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने मजदूरों की समस्या लेकर यांत्रिकी का प्रयोग कर बुयाई उन्नत प्रभेद के गेहूं के बीज 187 सहित अन्य प्रभेद की जानकारी के अलावा रासायनिक उर्वरक का प्रयोग खेतों में कम करने जैविक गोबर से खाद बनाने के आसान तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी किसान रत्न आत्म अध्यक्ष ने किसान सलाहकारों के क्रियाकलाप पर उंगली उठाते हुए कहा कि वे लोग अपने दायित्व का निर्वाह करने से कतराते हैं स्थानीय राजनीति में स्थानीय किसान सलाहकार जादे रहते हैं। प्रगतिशील किसान अशोक कुमार गुप्ता अनिल कुमार चौधरी प्रदीप दास, राम विनोद बैठा निशांत कुमार, पूनम कुमारी वकील गिरी, धीरेंद्र चौधरी, शम्मी कुमारी, सत्यजीत कुमार वीरेंद्र पांडे मनीष कुमार सिंह आदि ने स्प्रिंकलर पटवन विधि के संबंध में उद्यान पदाधिकारी रामविचार सिंह मारुति नंदन, शरद कुमार दत्त संजय कुमार आदि से विस्तृत जानकारी प्राप्त की उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्याज बीज में 50% अनुदान को लेकर आप सभी आवेदन करे। मोती मशरूम की खेती पर आत्मा अध्यक्ष ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार से मांग जताई कि कल्याणपुर प्रखंड में प्रशिक्षण की व्यवस्था कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के द्वारा आयोजित कराई जाए। वैज्ञानिकों ने 5 किसानों की समूह बनाकर 6:30 एकड़ जमीन में नलकूप लगाने का आह्वान किया इसमें सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आगे आत्मा अध्यक्ष ने बीटीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है किसानों को नवीनतम जानकारी कृषि संबंधी ई किसान भवन से ही प्राप्त होती है उन्हें खबर होनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन कोऑर्डिनेटर अर्जुन कुमार ने किया।
एटीएम के अनुपस्थित रहने पर आत्मा अध्यक्ष ने खेद प्रकट किया।

Related posts

जापानी हेपटाइटिस का टीका लगा

ETV News 24

टीचर्स ऑफ बिहार के तृतीय स्थापना महोत्सव समापन समारोह में शामिल हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद

ETV News 24

नवहट्टा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

ETV News 24

Leave a Comment