ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पवई पन्ना मे भरता के राष्ट्रपिता मोहन दस करामचंद्र गांधी का जयंती धुंआधाम से मनाई गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पवई पन्ना :-हर वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है
भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था
गांधी जयंती भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है
इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है
15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए महासभा के सभी सदस्यों ने 2 अक्टूबर को इस रूप में स्वीकार किया
इस सिलसिले में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के रखे गए प्रस्ताव को व्यापक समर्थन मिला था महासभा के कुल 191 सदस्य देशों में से 140 से भी ज़्यादा देशों ने इस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया था
अफ़गानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान जैसे भारत के पड़ोसी देशों के अलावा अफ़्रीका और अमरीका महाद्वीप के कई देश शामिल थे जिन्होंने भारत का समर्थन किया था
मौजूदा विश्व व्यवस्था में अहिंसा की सार्थकता को मानते हुए बिना मतदान के ही सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया था
सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित करना और अहिंसा का मार्ग अपनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है
वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था
गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करता हैं
आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे इसी उद्देश्य से गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं! सतानंद पाठक शिक्षक पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश।

Related posts

151लोगो का हुआ कोरोना जाँच, एक बैंककर्मी पोजिटिव

ETV News 24

विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर महेश्वर हजारी का जोरदार स्वागत

ETV News 24

जियो टॉवर में शॉट सर्किट से लगी आग

ETV News 24

Leave a Comment