ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई कलश स्थापना। कोआथ में निकाली गई शोभायात्रा

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ दावथ से चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ/रोहतास। शारदीय नवरात्र को लेकर सोम वार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिर तथा अन्य मंदिरों में कलश स्थापना किया गया। इसके अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरू किया। अहले सुबह दुर्गा मंदिर दावथ में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान से देवी का आह्वान कर कलश स्थापना की गई। नवरात्र के प्रथम दिन माता के शैलपुत्री रूप की अराधना की गई। ऐतिहासिक और प्राचीन मां आशावरी के मंदिर दावथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया। वह नगर पंचायत कोआथ में नवरात्रि के प्रथम दिन गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।वही कल सैकड़ों की संख्या में कावरिया जल लाने के लिए बक्सर गए हुए थे।

(फोटो प्रेषित)

Related posts

स्वागतोपरांत माले महासचिव के जत्थे का राजधानी चौक से अगवानी करेगा ताजपुर माले टीम- सुरेंद्र

ETV News 24

बैखोफ अपराधियों का तांडव।गोली मार लूटी मोबाइल बाइक

ETV News 24

कुंवर सिंह जवान होते तो 1857 में ही अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ता : डॉoमनीष रंजन

ETV News 24

Leave a Comment