ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पीएम के दीर्घायु जीवन के लिये गृह राज्य मंत्री ने उगना महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

72 वें जन्म दिवस पर गोद लिये दिव्यांग बच्चों के पखाड़े पांव।

पीएम नरेंद्र मोदी को बताया दुनिया का सर्व श्रेष्ठ नेता।

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही है जहाँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने विद्यापतिधाम के उगना महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने संसदीय क्षेत्र के गोद लिये 72 दिव्यांग बच्चों से मुखातिब हो उनकी सुधि ली। इससे पूर्व उन्होंने सभी बच्चों के पांव पखाड़ कर उनका आशीर्वचन ग्रहण किया। विद्यापतिधाम के सांस्कृतिक कला मंच पर दिव्यांग बच्चों के साथ उनके माता पिता भी उपस्थित हुए। जहां सबों से मुखातिब हो गृहराज्य मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता कहे जाते हैं। कहा उनकी प्रेरणा से मुझमें सेवा का भाव गहराता गया है। पीएम का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बनाने के का है। उनका संकल्प स्वस्थ भारत समृद्ध भारत को पूरा करने के लिये हम सब जुटे हैं। कहा की पीएम के 72 वां जन्मदिवस गरीब कल्याण के लिये,एकता एकजुटता के लिये संकल्प का दिन है। गृहराज्य मंत्री ने बताया कि मेरे द्वारा संसदीय क्षेत्र के 72 दिव्यांग बच्चों को गोद लिया गया है। ऐसे बच्चों में बीमार सोलह बच्चों का दिल्ली में, बारह बच्चों का कोलकाता में व कुछ का पटना में इलाज कराया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण पालन का समुचित ध्यान रखा जा रहा है। वहीं केंद्र की सरकार गरीबों के मदद के लिए कई महत्वा कांक्षी योजनाएं चला रही है। बेसहारे को सहारा देने में केंद्र सरकार दिन रात जुटी है। मौके पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह,लखींद्र पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक शील कुमार राय,जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, महामंत्री प्रभात कुमार,राजीव चौधरी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत,एक की हालत गंभीर

ETV News 24

देशभर के 500 जिलों में लोगों को जागरुक करने के लिए 70 हजार महिलाओं और बच्चों के नेतृत्व में जलाया गया दीया

ETV News 24

आशा सेवा संस्थान के द्वारा में बलभद्रपुर में ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया

ETV News 24

Leave a Comment