ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दलसिंहसराय नगर परिषद निर्वाचन 2022 चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : दलसिंहसराय नगर पालिका निर्वाचन 2022 के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नगर परिषद दलसिंहसराय के कार्यालय में चौथे दिन बुधवार को दलसिंहसराय नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए दो व पार्षद सदस्य के पद के लिए एक प्रत्याशी ने अपने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इनमें मुख्य पार्षद के पद हेतु 2 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन समर्पित किया गया, जिनमें फातिमा अख्तर पति जमील अख्तर एवं बेबी देवी पति अमित कुमार चौधरी ने नामांकन किया। वहीं वार्ड 18 से मुकेश कुमार शर्मा पिता सीताराम शर्मा के द्वारा वार्ड पार्षद के पद पर अपना नामांकन पत्र समर्पित किया गया. इस तरह 14 सितंबर 2022 को मुख्य पार्षद के पद के लिए दो एवं वार्ड पार्षद के पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। साथ ही विभिन्न पदों के लिए कुल 33 एनआर रसीद काटे गये। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी, एआरओ सह बीडीओ प्रफुल्लचंद्र प्रकाश, एआरओ सह बीडीओ प्रकृति नयनम, एआरओ सह सीओ अजीत कुमार झा, सीओ अजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद थे।

Related posts

आधी अधूरी योजना के कारण लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं

ETV News 24

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती SDO कार्यालय अम्बेडकर स्थल पर धूम-धाम से मनाई

ETV News 24

पटना ग्रामीण जिला के मंत्री सन्नी कुमार यादव के तरफ से भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

ETV News 24

Leave a Comment